UP में सड़क हादसे में परिवार के 4 लोग घायल, ट्रक ने कार को मारी टक्कर

हरदोई : लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार उत्तराखंड

हरदोई : लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार उत्तराखंड की यात्रा पूरी कर अपने घर लौट रहा था।

यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।