Hardoi की अभिनेत्री Chetna Shukla को लखनऊ में मिला राज्यस्तरीय सम्मान, अभिनय के लिए मिला मेडल
Hardoi: हरदोई जिले की रहने वाली अभिनेत्री Chetna Shukla ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाते हुए राज्यस्तरीय सम्मान हासिल किया है। उन्हें लखनऊ में एक भव्य समारोह के दौरान उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। इस
Hardoi: हरदोई जिले की रहने वाली अभिनेत्री Chetna Shukla ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाते हुए राज्यस्तरीय सम्मान हासिल किया है। उन्हें लखनऊ में एक भव्य समारोह के दौरान उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जिले के कला प्रेमकों और कलाकारों में खुशी का माहौल है।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जन समस्या मेला समिति भारत के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया गया। मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। समारोह में Chetna Shukla को अभिनय के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया।