UP के हापुड़ में गंगा दशहरा मेला: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, देखें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Hapur: हापुड़ के ब्रजघाट में लगने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे और NH-9 पर यातायात के कड़े नियम लागू किए गए हैं। 22 जून से 25

Hapur: हापुड़ के ब्रजघाट में लगने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे और NH-9 पर यातायात के कड़े नियम लागू किए गए हैं। 22 जून से 25 जून तक भारी और मालवाहक वाहनों के लिए रूट बदले गए हैं ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह ट्रैफिक प्लान 22 जून 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू होगा और 25 जून 2026 की रात 8 बजे तक लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट कविता मीणा, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और एएसपी विनीत भटनागर की देखरेख में यह पूरी व्यवस्था तैयार की गई है। भारी वाहनों को हाईवे से हटाकर वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। अगर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ी, तो प्रशासन कुछ समय के लिए ‘जीरो ट्रैफिक’ सिस्टम भी लागू कर सकता है।

सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। दिल्ली और गाजियाबाद से मोरादाबाद जाने वाले भारी वाहन अब मसूरी, धौलना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बजनोई और चंदौसी होकर जाएंगे। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मोरादाबाद से दिल्ली या गाजियाबाद जाने वाले वाहन चंदौसी, गुन्नौर, नरोरा, डिबाई और बुलंदशहर के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे।

रूट (कहाँ से कहाँ तक) वैकल्पिक रास्ता (Diversion Route)
संभल से गाजियाबाद/दिल्ली अनूपशहर, बुलंदशहर, गुलावठी और मसूरी या गंगा एक्सप्रेसवे
हापुड़ से गजरौला/अमरोहा/मोरादाबाद सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बजनोई और चंदौसी
मेरठ से मोरादाबाद मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ और छजलेट
गजरौला से हापुड़/दिल्ली गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना और मेरठ

ट्रैफिक पुलिस के जवान अलग-अलग चौकों पर तैनात रहेंगे ताकि वाहनों का दबाव कम रहे। प्रशासन ने सभी ड्राइवरों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए तय किए गए डायवर्जन रूट का ही पालन करें। NH-9 (दिल्ली-बरेली हाईवे) पर भी इस दौरान कड़े प्रतिबंध रहेंगे।