Guyana में नाव हादसा, 27 लोगों की मौत और 83 अब भी लापता, नशे में था कैप्टन

World : गयाना में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है जहाँ MV Barima नाम की फेरी पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 27 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल अभी भी 83 लापता यात्रियों की तलाश कर र

World : गयाना में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है जहाँ MV Barima नाम की फेरी पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 27 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल अभी भी 83 लापता यात्रियों की तलाश कर रहा है।

यह हादसा शनिवार 18 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और बचे हुए लोगों ने बताया कि नाव पलटने से ठीक पहले एक बहुत बड़ी लहर आई थी। हादसे के बाद से ही बचाव कार्य जारी है और अब तक 69 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जांच में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर Juan Edghill ने बताया कि नाव के कैप्टन और एक अन्य क्रू मेंबर के सैंपल में मारिजुआना (नशा) पाया गया है। इस वजह से सरकार ने इसे एक आपराधिक मामला माना है और आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

सरकार ने इस पूरी घटना की जांच के लिए पीएम मार्क फिलिप्स ने आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या नाव में क्षमता से ज्यादा लोग थे और क्या सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई। आधिकारिक लिस्ट में 116 यात्री थे, लेकिन बचाए गए लोगों में से 32 ऐसे थे जिनका नाम लिस्ट में था ही नहीं। इससे पता चलता है कि नाव पर सवार लोगों की सही संख्या क्या थी, इसे लेकर काफी गड़बड़ी है।

MV Barima नाव करीब 87 साल पुरानी थी। हालांकि 2024 में इसका मेंटेनेंस हुआ था, लेकिन 2021 में इसमें इंजन में आग लगने की खबर भी आई थी। फिलहाल बचाव कार्य के लिए गयाना डिफेंस फोर्स के साथ-साथ फ्रांस और त्रिनिदाद और टोबैगो की सेना के गोताखोर भी मदद कर रहे हैं।

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जॉर्जटाउन, पोर्ट कैतुमा और मबारुमा में सहायता केंद्र खोले गए हैं। प्रशासन ने नाव के लोडिंग और मैनेजमेंट से जुड़ी टीम को सस्पेंड कर दिया है ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो सके।