Greater Noida में खुले गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Greater Noida: नॉलेज पार्क इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है जहाँ खेल रहे 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा कालधाम सोसाइटी के पास हुआ जहाँ बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में बच्चा गिर गया। स्थानीय लोगो

Greater Noida: नॉलेज पार्क इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है जहाँ खेल रहे 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा कालधाम सोसाइटी के पास हुआ जहाँ बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में बच्चा गिर गया। स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि प्रशासन की बड़ी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

मृतक बच्चे की पहचान अव्यान सूर्या के रूप में हुई है, जो केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सिवन यादव के बेटे थे। बताया गया कि अव्यान अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था और तभी वह करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाके के लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बोरिंग के काम के लिए यह गड्ढा खोदा था, लेकिन इसके चारों तरफ न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। परिवार ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है।

इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने याद दिलाया कि इससे पहले 17 जनवरी को सेक्टर 150 में भी युवराज मेहता नाम के बच्चे की इसी तरह मौत हुई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने खुले गड्ढों को बंद करने का दावा किया था।