UP के देवरिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा भागलपुर

UP/Deoria: देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में र

UP/Deoria: देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस आयोजन से पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बन गया और लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी खुशी जाहिर की।