Google और Apple से 7 बैटरी मैनेजमेंट एप्स हटाने का आदेश, ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित
Delhi: केंद्र सरकार ने Google Android और Apple iOS को एक जरूरी नोटिस भेजा है। सरकार ने एप स्टोर से सात बैटरी मैनेजमेंट एप्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को शक था कि इन
Delhi: केंद्र सरकार ने Google Android और Apple iOS को एक जरूरी नोटिस भेजा है। सरकार ने एप स्टोर से सात बैटरी मैनेजमेंट एप्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को शक था कि इन एप्स का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, इन एप्स के जरिए ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को दूर से ही बंद किया जा रहा था। यह काम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से किया जा रहा था, जिससे वाहन अचानक बीच रास्ते में बंद हो सकते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
इससे पहले सरकार ने तीन चीनी बैटरी मैनेजमेंट एप्स BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion को हटाने का आदेश दिया था। अब इस लिस्ट को बढ़ाकर सात एप्स कर दिया गया है ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े।