Gopalganj SP विनय तिवारी ने देर रात सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ICU की व्यवस्था पर जताई नाराजगी
Gopalganj: गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी देर रात अचानक मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के ICU, इमरजेंसी वार्ड, कैदियों के वार्ड, लेबोरेटरी और एक्स-रे सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्र
Gopalganj: गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी देर रात अचानक मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के ICU, इमरजेंसी वार्ड, कैदियों के वार्ड, लेबोरेटरी और एक्स-रे सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान जब SP विनय तिवारी ICU पहुंचे, तो वहां मरीजों की देखभाल को लेकर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस बात पर उन्होंने संबंधित डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि मरीजों को बेहतर इलाज और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
IPS विनय तिवारी अपनी बेबाक और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वह 2015 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के ललितपुर के एक किसान परिवार से आने वाले विनय तिवारी IIT-BHU ग्रेजुएट हैं और 2014 में 193 रैंक के साथ UPSC पास किए थे।
विनय तिवारी इससे पहले कई हाई-प्रोफाइल मामलों में रहे हैं। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए वह मुंबई गए थे, तब वे काफी चर्चा में आए थे। वह अक्सर पुलिस थानों के औचक निरीक्षण और शहर में बुलेट बाइक पर सवार होकर ट्रैफिक व्यवस्था देखने के लिए जाने जाते हैं।