Google पर लगा 890 मिलियन यूरो का भारी जुर्माना, EU ने लगाया डिजिटल मार्केट एक्ट उल्लंघन का आरोप

Finance: टेक दिग्गज Google मुश्किल में फंस गया है। यूरोपीय संघ (EU) ने कंपनी पर 890 मिलियन यूरो (करीब 1 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के नियमों को तोड़ने और अपनी सेवाओं को दूसरो

Finance: टेक दिग्गज Google मुश्किल में फंस गया है। यूरोपीय संघ (EU) ने कंपनी पर 890 मिलियन यूरो (करीब 1 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के नियमों को तोड़ने और अपनी सेवाओं को दूसरों के मुकाबले ज्यादा फायदा पहुंचाने के आरोप में की गई है।

यूरोपीय आयोग ने पाया कि Google सर्च इंजन पर अपनी शॉपिंग, होटल और ट्रांसपोर्ट जैसी सेवाओं को ज्यादा प्रमोट करता था, जबकि दूसरी कंपनियों की सेवाओं को उतनी जगह नहीं मिलती थी। इसके अलावा, Google Play Store पर ऐप डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन और ऑफर्स के बारे में बताने से रोका गया, जिससे डेवलपर्स अपने ग्राहकों को सस्ते विकल्पों तक नहीं ले जा पा रहे थे।

जुर्माने का कारण जुर्माने की राशि
Google Search में अपनी सेवाओं को प्राथमिकता देना 460 मिलियन यूरो
Google Play Store की एंटी-स्टीयरिंग पॉलिसी 430 मिलियन यूरो

यूरोपीय आयोग ने साफ कहा कि बाजार में वही प्रोडक्ट सफल होना चाहिए जो बेहतर हो, न कि वह जो सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी का अपना हो। Google को इन कमियों को सुधारने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। अगर कंपनी समय पर बदलाव नहीं करती है, तो उस पर उसके कुल वैश्विक टर्नओवर का 5% तक अतिरिक्त जुर्माना लग सकता है।

दूसरी तरफ, Google के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट केंट वॉकर ने इस फैसले की आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे नियमों से यूरोपीय व्यवसायों और ग्राहकों को नुकसान होगा। Google अब इस मामले को अदालत में चुनौती दे सकता है। इस खबर के बाद Alphabet के शेयरों में करीब 4% की गिरावट देखी गई, हालांकि जानकारों का मानना है कि यह गिरावट AI पर बढ़ते खर्च की चिंताओं की वजह से ज्यादा थी।