Finance: Google ने Android फोन इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को मुआवजा देने का फैसला किया है। एक पुराने कानूनी मामले (Taylor v. Google LLC) को सुलझाने के लिए कंपनी 135 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी। यह मामला यूजर्स की मर्
Finance: Google ने Android फोन इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को मुआवजा देने का फैसला किया है। एक पुराने कानूनी मामले (Taylor v. Google LLC) को सुलझाने के लिए कंपनी 135 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी। यह मामला यूजर्स की मर्जी के बिना उनका डेटा इकट्ठा करने से जुड़ा था। हालांकि Google ने अपनी गलती नहीं मानी है, लेकिन विवाद खत्म करने के लिए इस समझौते पर सहमति जताई है।
कौन से लोग इस मुआवजे के हकदार हैं
इस पैसे को पाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। सबसे पहले, व्यक्ति का अमेरिका (USA) का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा, उन्होंने 12 नवंबर 2017 से लेकर अंतिम मंजूरी की तारीख तक सेलुलर डेटा प्लान के साथ Android डिवाइस का इस्तेमाल किया हो। जो लोग पहले से ही Csupo v. Google LLC केस का हिस्सा हैं, वे इसमें शामिल नहीं हो सकते।
कितना पैसा मिलेगा और कैसे होगा भुगतान
मुआवजे की कुल राशि 135 मिलियन डॉलर है, लेकिन यह सभी पात्र लोगों में बांटी जाएगी। एक व्यक्ति को अधिकतम 100 डॉलर तक मिल सकते हैं, लेकिन करीब 10 करोड़ लोगों के पात्र होने की वजह से यह राशि कम हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रति व्यक्ति 1 से 1.50 डॉलर तक मिल सकते हैं।
| विवरण |
जानकारी |
| क्लेम फाइल करने की आखिरी तारीख |
9 मई, 2026 |
| ऑब्जेक्शन या बाहर निकलने की तारीख |
29 मई, 2026 |
| अंतिम सुनवाई की तारीख |
23 जून, 2026 |
| पेमेंट के तरीके |
PayPal, Venmo, Zelle, ACH या वर्चुअल Mastercard |
| संपर्क नंबर (Settlement Administrator) |
1-844-655-4255 |
आगे क्या बदलाव करेगा Google
इस समझौते के तहत Google अब अपनी Google Play की शर्तों में बदलाव करेगा। कंपनी अब साफ तौर पर बताएगी कि जब फोन इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, तब भी कुछ डेटा ट्रांसफर हो सकता है। इसके लिए डिवाइस सेटअप के दौरान यूजर्स से मंजूरी मांगी जाएगी। साथ ही, अगर कोई यूजर ‘allow background data usage’ विकल्प को बंद करता है, तो Google डेटा इकट्ठा करना पूरी तरह बंद कर देगा।