Gold और Silver की कीमतों में बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट्स चेक करें

Finance: सोने और चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला असर देखने को मिला है। जहां घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई है, वहीं चांदी के दाम नीचे गिरे हैं। MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिसक

Finance: सोने और चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला असर देखने को मिला है। जहां घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई है, वहीं चांदी के दाम नीचे गिरे हैं। MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली बताया जा रहा है।

31 जुलाई 2026 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 0.08% बढ़कर 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 0.36% की गिरावट आई है। घरेलू बाजार में पिछले दिन ज्वेलर्स की खरीदारी की वजह से सोने के दाम 1,000 रुपये बढ़े थे, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमतों पर दबाव दिख रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24K Gold (₹) 22K Gold (₹)
मुंबई 1,43,940 1,31,945
दिल्ली 1,43,690 1,31,715.8
कोलकाता 1,43,750 1,31,770.8
चेन्नई 1,44,360 1,32,330
बेंगलुरु 1,44,060 1,32,055
हैदराबाद 1,44,170 1,32,155.8

चांदी की बात करें तो भारत में 999 फाइन सिल्वर की कीमत 2,20,520 रुपये प्रति किलोग्राम रही। दिल्ली में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 2,193.3 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रही।

Experts की राय और Target Price

Prithvifinmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन ने सलाह दी है कि सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आने पर मुनाफावसूली करना सही रहेगा। उन्होंने MCX गोल्ड के लिए सपोर्ट लेवल 1,42,400 और 1,41,750 रुपये बताया है, जबकि रेजिस्टेंस 1,44,000 और 1,45,100 रुपये पर है।

Master Capital Services के रवि सिंह के मुताबिक, MCX गोल्ड के लिए अगला बड़ा रेजिस्टेंस 1,46,000 रुपये के पास है। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक सोना 1,40,000 रुपये के सपोर्ट लेवल से ऊपर है, तब तक गिरावट पर खरीदारी (Buy on dips) करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं Nuvama Professional Clients Group के अभिलाष कोइकारा ने कहा कि कीमतों में सकारात्मक हलचल है और गिरावट आने पर खरीदार फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.