Gold और Silver की कीमतों में भारी उछाल, दिल्ली और मुंबई समेत बड़े शहरों में बढ़े दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Finance: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जबरदस्त तेजी देखी गई। पिछले तीन दिनों से सोना लगातार महंगा हो रहा है और इसने दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और

Finance: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जबरदस्त तेजी देखी गई। पिछले तीन दिनों से सोना लगातार महंगा हो रहा है और इसने दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और डॉलर की कमजोरी की वजह से देश के बड़े शहरों में रिटेल रेट्स बढ़ गए हैं।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव का असर कीमतों पर पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमुक पर नियंत्रण की बात और ईरान के साथ अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ मोड़ा है। साथ ही चीन का केंद्रीय बैंक भी जुलाई में सोने की खरीदारी बढ़ा रहा है।

आज के सोने और चांदी के दाम (11 अगस्त 2026)

शहर/श्रेणी 24K गोल्ड (10 ग्राम) 22K गोल्ड (10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
दिल्ली ₹1,47,320 ₹1,40,067 – ₹1,40,300 ₹2,40,000
मुंबई ₹1,50,641 ₹1,40,305 ₹2,31,373
कोलकाता – ₹1,40,122 –
भारत (औसत) ₹1,53,340 ₹1,40,562 ₹2,37,840

MCX मार्केट अपडेट

  • MCX पर सोने की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गई।
  • अक्टूबर 2026 डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स ₹2,338 बढ़कर ₹1,55,437 पर पहुंच गया।
  • चांदी के दाम भी तेजी से बढ़कर ₹2.41 लाख प्रति किलो के स्तर को पार कर गए।
  • सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए सिल्वर फ्यूचर्स ₹5,132 की बढ़त के साथ ₹2,41,999 पर रहा।

JM Financial Services के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने बताया कि आने वाले समय में सोना और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वहीं Forex.com के मार्केट एनालिस्ट फवाद रजाकजादा के मुताबिक, अगर अमेरिका में महंगाई कम रहती है तो डॉलर कमजोर होगा, जिससे सोने की कीमतों को और सहारा मिलेगा।