Ghaziabad में इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए 11 लाख की टप्पेबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली और राजस्थान में छापेमारी

Ghaziabad: साहिबाबाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सस्ते सोने का लालच देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में

Ghaziabad: साहिबाबाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सस्ते सोने का लालच देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में दिल्ली और राजस्थान में छापेमारी की जा रही है।

यह पूरा मामला 3 जुलाई 2026 का है, जब हरियाणा के चकरपुर निवासी Tapash Das को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखा। इस विज्ञापन में 24 कैरेट का 100 ग्राम सोना सस्ते दाम पर देने का वादा किया गया था। जब पीड़ित ने संपर्क किया, तो आरोपियों ने उन्हें साहिबाबाद बुलाया। वहां मुलाकात के दौरान शातिर ठगों ने पीड़ित के असली नोटों को नकली नोटों से बदल दिया और रफूचक्कर हो गए। हैरानी की बात यह है कि नकली नोटों पर ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ लिखा हुआ था।

साहिबाबाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शनिवार सुबह दो आरोपियों, सुशील कुमार (बुलंदशहर के डिबाई निवासी) और आदर्श (दिल्ली के कालिंदी कुंज निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से करीब 2.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।

इस घोटाले में मुख्य आरोपी नितेश बंसल, विजय उर्फ राजू और आदित्य दुबे अब भी फरार हैं। नितेश बंसल ने ही इंस्टाग्राम आईडी के जरिए विज्ञापन चलाया था और व्हाट्सएप पर पीड़ित से बात की थी। पुलिस ने जांच में पाया कि नितेश की इंस्टाग्राम आईडी का आईपी एड्रेस राजस्थान से जुड़ा है, जबकि एक अन्य आरोपी दिल्ली में मिला है।

ACP साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस की टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।