France में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, अब नहीं खुलेंगे अकाउंट

World : फ्रांस सरकार ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए एक बड़ा और सख्त कानून पास किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे वहां सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे और न ही उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। यूरोपीय संघ में ऐसा करने व

World : फ्रांस सरकार ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए एक बड़ा और सख्त कानून पास किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे वहां सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे और न ही उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। यूरोपीय संघ में ऐसा करने वाला फ्रांस पहला देश बन गया है।

इस कानून को मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को फ्रांस की संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी। नए नियमों के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नए अकाउंट बनाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। वहीं, जिन बच्चों के अकाउंट पहले से बने हुए हैं, उन्हें जनवरी 2027 तक बंद कर दिया जाएगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने इस कानून का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के दिमाग को बेचा नहीं जा सकता और उन्हें एल्गोरिदम के खतरों से बचाना जरूरी है। डिजिटल मंत्री Anne Le Hénanff ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनियों को अब उम्र की जांच करने के लिए पुख्ता सिस्टम लगाना होगा, जिसे फ्रांस के प्राइवेसी रेगुलेटर से मंजूरी लेनी होगी।

इस कानून के तहत कुछ खास छूट भी दी गई है। ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर यह बैन लागू नहीं होगा। साथ ही, हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि, इस कानून में बच्चों या उनके माता-पिता के लिए किसी जुर्माने का जिक्र नहीं है।

TikTok, Facebook, Instagram और YouTube जैसी बड़ी कंपनियों को अब अपने सिस्टम बदलने होंगे। इस पूरे कानून की निगरानी Arcom संस्था करेगी। फिलहाल यह बिल Constitutional Council के पास समीक्षा के लिए जाएगा, जिसके बाद इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।