Greater Noida के Galgotias University से जुड़े पूर्व SC जज जस्टिस राजेश बिंदल, अब छात्रों को देंगे कानूनी शिक्षा
UP/Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल अब Galgotias University के स्कूल ऑफ लॉ से जुड़ गए हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी में ‘Honorary Distinguished Ju
UP/Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल अब Galgotias University के स्कूल ऑफ लॉ से जुड़ गए हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी में ‘Honorary Distinguished Jurist’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से यूनिवर्सिटी के कानून के छात्रों को एक अनुभवी जज से सीखने का मौका मिलेगा।
जस्टिस राजेश बिंदल अप्रैल 2026 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया और सीईओ डॉ ध्रुव गलगोटिया ने इस नियुक्ति की जानकारी दी। यूनिवर्सिटी का कहना है कि जस्टिस बिंदल के आने से छात्रों की मेंटरशिप, मास्टरक्लास और मूट कोर्ट जैसी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। इससे भविष्य के वकीलों को नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कानून की बारीकियां समझने में मदद मिलेगी।
डॉ ध्रुव गलगोटिया ने बताया कि जस्टिस बिंदल का मार्गदर्शन छात्रों में बौद्धिक क्षमता और संवैधानिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होगा। वह यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे, फैकल्टी के साथ चर्चा करेंगे और कानूनी रिसर्च को बढ़ावा देंगे। साथ ही, वह न्यायपालिका और शिक्षा जगत के बीच बेहतर तालमेल बनाने का काम करेंगे।
जस्टिस राजेश बिंदल का यूनिवर्सिटी के साथ पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने 2025 और 2026 में यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कम्पैरेटिव लॉ में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में यूनिवर्सिटी के संविधान दिवस और मानवाधिकार सप्ताह के समापन समारोह में भी उन्होंने मुख्य भाषण दिया था। जस्टिस बिंदल के पास संवैधानिक कानून, टैक्स, आर्बिट्रेशन और सिविल कानून जैसे विषयों का लंबा अनुभव है।