Finland छोड़कर मुंबई आए विदेशी कपल, बच्चों को भारत की संस्कृति दिखाने के लिए लिया बड़ा फैसला
Maharashtra: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़कर एक विदेशी परिवार अब मुंबई में रहने आ गया है। यह परिवार अपने बच्चों को दुनिया का सिर्फ एक नजरिया दिखाने के बजाय अलग-अलग संस्कृतियों और जीवन जीने के तरीकों से रूबरू
Maharashtra: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़कर एक विदेशी परिवार अब मुंबई में रहने आ गया है। यह परिवार अपने बच्चों को दुनिया का सिर्फ एक नजरिया दिखाने के बजाय अलग-अलग संस्कृतियों और जीवन जीने के तरीकों से रूबरू कराना चाहता था। जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में यह परिवार मुंबई पहुंचा।
इस परिवार में Janika Tuunainen जो एक डांस टीचर हैं और उनके पति Touko जो एक टीचर और कंटेंट क्रिएटर हैं, अपने दो छोटे बच्चों के साथ भारत आए हैं। ये लोग इंस्टाग्राम पर @thefindianfamily नाम से अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिनलैंड का माहौल बहुत सुरक्षित और स्थिर है, लेकिन वे चाहते थे कि उनके बच्चे नई जगहों, नए लोगों और एक अलग तरह की जिंदगी को करीब से देखें।
हैरानी की बात यह है कि इस परिवार ने भारत आने का फैसला लेने से पहले कभी भारत की यात्रा नहीं की थी। उन्होंने यह कदम किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि जानबूझकर अपने बच्चों के बेहतर अनुभव और शिक्षा के लिए उठाया है। TOI Lifestyle Desk की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह परिवार मुंबई में बस गया है और भारतीय जीवनशैली को अपना रहा है।