FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को, डोनाल्ड ट्रंप करेंगे विनर टीम को ट्रॉफी हैंडओवर
World : फुटबॉल प्रेमियों के लिए साल 2026 का वर्ल्ड कप बहुत खास होने वाला है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस बार ट्रॉफी देने की रस्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि अमेरिका के रा
World : फुटबॉल प्रेमियों के लिए साल 2026 का वर्ल्ड कप बहुत खास होने वाला है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस बार ट्रॉफी देने की रस्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे।
यह पूरा आयोजन न्यू जर्सी के MetLife Stadium में होगा, जिसे फिलहाल New York New Jersey Stadium के नाम से जाना जा रहा है। क्लोजिंग सेरेमनी दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी और उसके ठीक 90 मिनट बाद यानी दोपहर 3:00 बजे फाइनल मैच शुरू होगा। फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने पुष्टि की है कि वह और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिलकर जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी देंगे।
इस बड़े आयोजन को और भी रोमांचक बनाने के लिए कई बड़े कलाकारों को बुलाया गया है। क्लोजिंग सेरेमनी में Post Malone मुख्य परफॉर्मर होंगे, जबकि Jennifer Hudson अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी। इसके अलावा Tom Cruise, Robbie Williams और Nicole Scherzinger जैसे नाम भी इस इवेंट का हिस्सा रहेंगे। पहली बार पुरुषों के वर्ल्ड कप फाइनल में हाफ-टाइम शो भी होगा, जिसमें Madonna, BTS और Justin Bieber जैसे ग्लोबल स्टार्स परफॉर्म कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी की पुष्टि की है। फीफा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Heimo Schirgi ने बताया कि यह सेरेमनी संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के मेल से यादगार बनाई जाएगी।