Delhi कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए Shambhu Border सील, सुरक्षा बढ़ाई गई
Haryana/Punjab : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में हजारों किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। 21 जु
Haryana/Punjab : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में हजारों किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। 21 जुलाई 2026 को दिल्ली में होने वाली महापंचायत के लिए पंजाब से किसानों का जत्था रविवार से ही रवाना हो चुका है।
बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कंक्रीट के बैरिकेड्स, लोहे की फेंसिंग और भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। साथ ही मौके पर JCB और क्रेन भी मौजूद हैं। प्रशासन ने अंबाला जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदी वाले आदेश लागू कर दिए हैं। हरियाणा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चारूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चारूनी समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है या उनके घर पर नजर रखी जा रही है।
इस बार किसानों ने अपनी रणनीति बदली है और ट्रैक्टरों के बजाय बसों और निजी गाड़ियों से दिल्ली जाने का फैसला किया है। नेशनल हाईवे-44 पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता जर्मनजीत सिंह बंदला ने कहा कि यह ट्रेड डील भारतीय किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए नुकसानदेह होगी और इससे सिर्फ अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा।
किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने साफ किया कि उनका विरोध केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है, न कि हरियाणा सरकार या पुलिस के खिलाफ। उन्होंने बताया कि यह समझौता खेती, डेयरी, डिजिटल ट्रेड और ई-कॉमर्स जैसे कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। किसानों की मुख्य मांग है कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को तुरंत खत्म किया जाए।