Mumbai में नकली Amul और Gokul दूध का खेल, Kandivali में मिला गंदा पानी मिलाया हुआ दूध

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कांदिवली इलाके में पुलिस ने नकली दूध बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। समता नगर पुलिस की डिटेक्शन स्क्वाड ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा, जो बड़े ब्रांड्स के दूध मे

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कांदिवली इलाके में पुलिस ने नकली दूध बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। समता नगर पुलिस की डिटेक्शन स्क्वाड ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा, जो बड़े ब्रांड्स के दूध में गंदा पानी मिलाकर उसे बाजार में बेच रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 74 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया है।

पुलिस ने कांदिवली ईस्ट के लक्ष्मी नगर स्थित रामुजागर चॉल से 48 साल के इरान्ना लिंगय्या गोपनाबोनेई को गिरफ्तार किया। वह Amul और Gokul जैसे नामी ब्रांड्स के दूध के पैकेट में अशुद्ध पानी मिलाकर मिलावट कर रहा था। मौके से मिलावटी दूध के साथ-साथ मिलावट में इस्तेमाल होने वाला सामान और खाली नकली पाउच भी बरामद हुए हैं।

जांच में पता चला कि यह केवल एक छोटी घटना नहीं बल्कि एक बड़ा नेटवर्क था। पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 2021 से नकली दूध के पाउच सप्लाई कर रहा था। मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पालघर के वसई ईस्ट स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक फैक्ट्री का पता चला, जहां नकली Amul दूध के पैकेट बनाए जा रहे थे।

इससे पहले 9 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने दहिसर ईस्ट में भी ऐसी ही कार्रवाई की थी। उस छापेमारी में करीब 470 लीटर दूध और 13,000 नकली खाली Amul पाउच जब्त किए गए थे। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लिंग्या गंता, सैदुल जिंगली, यद्या बटुल्ला और रामुल बोदोपल्ली नाम के चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।