UAE में Etihad Rail से सफर करने वालों की मौज, Fujairah के होटलों में मिलेगा 25% तक का डिस्काउंट

World : अगर आप UAE के Fujairah घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Etihad Rail के यात्रियों को अब वहां के चुनिंदा होटलों में 25% तक की भारी छूट मिलेगी। यह सुविधा Fujairah Tourism के साथ मिलकर शुरू की गई

World : अगर आप UAE के Fujairah घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Etihad Rail के यात्रियों को अब वहां के चुनिंदा होटलों में 25% तक की भारी छूट मिलेगी। यह सुविधा Fujairah Tourism के साथ मिलकर शुरू की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस नई रेल सेवा का फायदा उठा सकें।

Abu Dhabi और Fujairah के बीच यात्री रेल सेवा 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इस मौके पर यात्रियों को न सिर्फ होटलों में छूट मिल रही है, बल्कि Etihad Rail ने Abu Dhabi और Fujairah के बीच राउंड ट्रिप टिकट पर 50% की छूट भी दी है। कंफर्ट क्लास का किराया 55 AED और प्रीमियम क्लास का किराया 120 AED से शुरू है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए किराए में और भी राहत दी गई है।

डिस्काउंट पाने के लिए यात्रियों को होटल पहुंचने पर अपना वैध Etihad Rail टिकट दिखाना होगा। अलग-अलग होटलों में मिलने वाले फायदों की लिस्ट नीचे दी गई है:

सुविधा मिलने वाला लाभ
होटल स्टे और डाइनिंग 25% तक की छूट
स्पा और रिक्रिएशन 25% तक की छूट
रूम अपग्रेड उपलब्धता के आधार पर मुफ्त
चेक-इन/चेक-आउट जल्दी चेक-इन और लेट चेक-आउट की सुविधा
बच्चों के लिए कुछ होटलों में मुफ्त स्टे और खाना
बीच और पूल एक्सेस डिस्काउंटेड रेट पर एंट्री

इस ऑफर का लाभ DoubleTree by Hilton, InterContinental, Le Méridien, Radisson Blu, Fairmont, Fujairah Rotana, Royal M Hotel, Al Bahar Hotel और Mirage Bab Al Bahr जैसे बड़े होटलों में लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि कुछ होटलों के ऑफर 31 अगस्त 2026 तक ही मान्य हैं। टिकट बुकिंग के लिए Etihad Rail की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Abu Dhabi के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने इस सेवा की शुरुआत की थी। Fujairah Tourism का मानना है कि इस रेल नेटवर्क से पर्यटन बढ़ेगा और होटल बिजनेस को काफी फायदा होगा।