Emirates NBD खरीदेगी HSBC Egypt का रिटेल बैंकिंग बिजनेस, जानिए शेयरों पर क्या होगा असर

Finance : बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Emirates NBD Egypt ने HSBC Bank Egypt के रिटेल बैंकिंग कारोबार को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इस डील के बाद मिस्र (Egypt) के बैंकिंग बाजार में Emira

Finance : बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Emirates NBD Egypt ने HSBC Bank Egypt के रिटेल बैंकिंग कारोबार को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इस डील के बाद मिस्र (Egypt) के बैंकिंग बाजार में Emirates NBD की पकड़ और मजबूत हो जाएगी।

यह सौदा रेगुलेटरी मंजूरी और जरूरी शर्तों के पूरा होने के बाद फाइनल होगा। उम्मीद है कि यह पूरी प्रक्रिया 2027 की दूसरी छमाही तक पूरी कर ली जाएगी। इस डील में HSBC के रिटेल लोन, डिपॉजिट, अकाउंट, ब्रांच और ATM नेटवर्क के साथ-साथ वहां काम करने वाले कर्मचारी भी Emirates NBD के पास चले जाएंगे। हालांकि, HSBC मिस्र में अपने कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल बैंकिंग का काम जारी रखेगी।

बैंक के अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और बिजनेस बढ़ाने के लिए उठाया गया है। HSBC ने बताया कि यह फैसला उनके 2025 के रणनीतिक रिव्यू का हिस्सा है, ताकि वे उन क्षेत्रों पर ध्यान दे सकें जहां उन्हें ज्यादा फायदा हो। इस बिक्री से HSBC को लगभग 0.3 बिलियन डॉलर (1.1 बिलियन AED) का प्री-टैक्स फायदा होने की उम्मीद है।

शेयर बाजार के नजरिए से देखें तो विशेषज्ञों ने Emirates NBD के शेयरों पर अपनी राय दी है:

विवरण जानकारी
एनालिस्ट रेटिंग Buy या Outperform
औसत टारगेट प्राइस 33.556 AED से 34.42 AED
अधिकतम अनुमानित प्राइस 48.51 AED
न्यूनतम अनुमानित प्राइस 27 AED
संभावित बढ़त (Upside) 11.11% से 13.41%

वहीं HSBC के शेयरों की बात करें तो इसका डिविडेंड यील्ड 3.52% है और P/E रेशियो 17.49x है, जो इसके पिछले 5 साल के औसत से काफी ज्यादा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक HSBC का स्टॉक अभी ओवरवैल्यूड लग रहा है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.