Emirates Group में निकलीं 100 से ज्यादा नौकरियां, पायलटों को मिलेगा 1.2 करोड़ तक का पैकेज

World: अगर आप एविएशन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है। Emirates Group ने दुनिया भर से भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनी अपने एविएशन और कॉर्पोरेट डिवीज़न में 100 से ज्यादा पदों पर हायरिंग कर रही

World: अगर आप एविएशन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है। Emirates Group ने दुनिया भर से भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनी अपने एविएशन और कॉर्पोरेट डिवीज़न में 100 से ज्यादा पदों पर हायरिंग कर रही है। इसमें IT, इंजीनियरिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, HR और कस्टमर सर्विस जैसे विभाग शामिल हैं।

Emirates Group की इस योजना का हिस्सा अब तक के सबसे बड़े भर्ती अभियान में से एक है। कंपनी वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान करीब 17,300 प्रोफेशनल्स को 350 अलग-अलग पदों पर नियुक्त करने का लक्ष्य रख रही है। इसके लिए अगस्त 2026 से फरवरी 2027 तक 14 देशों में पायलट भर्ती के लिए रोड शो भी आयोजित किए जाएंगे।

कंपनी के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने कहा कि उन्हें अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और एविएशन के भविष्य को बदलने के लिए दुनिया भर से बेहतरीन टैलेंट की जरूरत है। इच्छुक उम्मीदवार Emirates Group के आधिकारिक करियर पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान में वेतन और सुविधाओं का पैकेज काफी आकर्षक रखा गया है। पायलटों के लिए सालाना पैकेज करीब 1.2 मिलियन दिरहम (लगभग 3.2 लाख डॉलर) तक हो सकता है।

पद/श्रेणी सालाना पैकेज/सैलरी मुख्य लाभ
कैप्टन (Captain) 1.185 मिलियन दिरहम टैक्स-फ्री सैलरी, हाउसिंग, मेडिकल कवर
फर्स्ट ऑफिसर (First Officer) 900,000 दिरहम सालाना टिकट, ट्रैवल बेनिफिट्स
कैबिन क्रू (Cabin Crew) 4,980 दिरहम (बेसिक) + फ्लाइंग पे फर्निश्ड आवास, मेडिकल इंश्योरेंस
ट्रेनी पायलट (Ground School) 6,365 दिरहम (मासिक) ट्रेनिंग के बाद सैलरी में बढ़ोतरी

पायलटों को मिलने वाली सुविधाओं में तीन बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस, साल में 42 दिन की छुट्टी और परिवार के लिए बिजनेस क्लास ट्रैवल शामिल है। इसके अलावा dnata के तहत कार्गो, कैटरिंग और ग्राउंड हैंडलिंग के लिए 4,000 से ज्यादा स्पेशलिस्ट की भर्ती की जाएगी। कंपनी इस साल 150 शहरों में 2,100 से ज्यादा भर्ती इवेंट्स और ओपन डेज आयोजित करेगी।