Emirates एयरलाइंस का नया अपडेट, अब बिना विंडो सीट के भी स्क्रीन पर दिखेगा बाहर का नजारा

World : हवाई सफर के दौरान अक्सर लोग विंडो सीट के लिए झगड़ते हैं ताकि बाहर के खूबसूरत नजारे देख सकें। अब Emirates एयरलाइंस ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। कंपनी अपने नए सीटबैक एंटरटेनमेंट सिस्टम में लाइव बाहरी कैमरा

World : हवाई सफर के दौरान अक्सर लोग विंडो सीट के लिए झगड़ते हैं ताकि बाहर के खूबसूरत नजारे देख सकें। अब Emirates एयरलाइंस ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। कंपनी अपने नए सीटबैक एंटरटेनमेंट सिस्टम में लाइव बाहरी कैमरा व्यू दे रही है, जिससे हर यात्री अपनी स्क्रीन पर टेक-ऑफ, लैंडिंग और बाहर के दृश्यों का आनंद ले सकेगा।

यह सुविधा कंपनी के लिए नई नहीं है, क्योंकि Emirates काफी समय से अपने Boeing 777 और Airbus A380 विमानों में बाहरी कैमरों का इस्तेमाल कर रही है। साल 2017 में कंपनी ने अपने फर्स्ट क्लास केबिन में ‘वर्चुअल विंडोज’ भी शुरू किए थे, ताकि बीच वाली सीट पर बैठे यात्रियों को भी असली खिड़की जैसा अनुभव मिल सके।

भविष्य की तैयारी करते हुए Emirates अपने बेड़े को और आधुनिक बना रही है। अगस्त 2026 से कंपनी 60 Airbus A380 और 51 Boeing 777 विमानों को अपडेट करेगी। इसमें Panasonic का Astrova सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें 4K OLED HDR10+ डिस्प्ले होंगे। साथ ही, बेहतर इंटरनेट के लिए Starlink वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।

आने वाले Airbus A350 विमानों में Thales Avant Up सिस्टम होगा, जिसमें 4K QLED स्क्रीन लगी होंगी। ये स्क्रीन बिजनेस क्लास में 21 इंच और इकोनॉमी क्लास में 13.3 इंच की होंगी, जिससे यात्रियों को और भी साफ और रंगीन तस्वीरें देखने को मिलेंगी।