Burj Khalifa पर दिखेगी आपकी कला, Emaar ने शुरू किया ग्लोबल डिजाइन कॉम्पिटिशन, ऐसे करें अप्लाई

World: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa पर अपनी कला दिखाने का मौका अब पूरी दुनिया के कलाकारों को मिलेगा। Emaar ने साल 2026 के लिए ग्लोबल प्रोजेक्शन डिजाइन कॉम्पिटिशन ‘Burj Khalifa Open Call’ की शुरुआत क

World: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa पर अपनी कला दिखाने का मौका अब पूरी दुनिया के कलाकारों को मिलेगा। Emaar ने साल 2026 के लिए ग्लोबल प्रोजेक्शन डिजाइन कॉम्पिटिशन ‘Burj Khalifa Open Call’ की शुरुआत की है। इसमें दुनिया भर के कलाकार और डिजाइनर हिस्सा ले सकते हैं और अपनी बनाई ऑडियो-विजुअल डिजाइन को इस मशहूर इमारत की दीवारों पर प्रदर्शित करवा सकते हैं।

यह प्रतियोगिता 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे (दुबई समय) तक है। खास बात यह है कि 2025 के मुकाबले इस बार यह मौका सिर्फ UAE के निवासियों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत समेत दुनिया के किसी भी कोने से कलाकार इसमें भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं। आवेदकों को 3 मिनट का एक ओरिजिनल ऑडियो-विजुअल प्रोजेक्शन भेजना होगा। Emaar ने साफ किया है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाए गए डिजाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डिजाइन पूरी तरह से मौलिक होना चाहिए और उसमें इस्तेमाल किया गया संगीत कॉपीराइट फ्री होना चाहिए।

विवरण जरूरी जानकारी
सबमिशन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)
वीडियो की अवधि 3 मिनट (ऑडियो-विजुअल)
फॉर्मेट प्रिव्यू के लिए MP4, फाइनल के लिए MOV
जरूरी दस्तावेज 300 शब्दों का कॉन्सेप्ट नोट
ईमेल आईडी opencall@emaar.ae
शर्त AI जनरेटेड डिजाइन मान्य नहीं

इच्छुक कलाकार अपनी एंट्री ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। बड़ी फाइलों के लिए WeTransfer, Dropbox या Google Drive का इस्तेमाल किया जा सकता है। चयनित कलाकार की डिजाइन दुनिया भर के लोगों के सामने Burj Khalifa के बाहरी हिस्से पर दिखाई जाएगी, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। Emaar के संस्थापक Mohamed Alabbar के अनुसार, यह प्रतियोगिता उन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए है जिनके लिए हुनर की कोई सीमा नहीं होती।