Egypt में ट्रक ड्राइवर की बहादुरी, अपनी गाड़ी से रोका दूसरे ट्रक को पलटने से, अब सरकार करेगी सम्मानित

World: मिस्र के एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बहुत बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को इस तरह लगाया कि पलटने वाला एक भारी ट्रक सड़क पर नहीं गिरा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

World: मिस्र के एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बहुत बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को इस तरह लगाया कि पलटने वाला एक भारी ट्रक सड़क पर नहीं गिरा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद पूरी दुनिया में इस ड्राइवर की तारीफ हो रही है।

यह पूरी घटना Tanta–Mahalla रोड की है। यहाँ Emad Galal Hussein नाम के ड्राइवर ने देखा कि एक भारी सामान से लदा मल्टी-एक्सल ट्रक टायर फटने की वजह से पलटने वाला था। Emad ने बिना समय गंवाए अपने ट्रक को उस ट्रक के सहारे लगा दिया ताकि वह सड़क पर न गिरे और कोई बड़ी जान-माल की हानि न हो।

UAE के बड़े बिजनेसमैन Khalaf Al Habtoor ने भी इस बहादुर काम की सराहना की और वीडियो शेयर कर Emad की निस्वार्थ भावना की तारीफ की। वहीं Egypt की General Union of Land Transport Workers ने घोषणा की है कि Emad Galal Hussein को उनकी बहादुरी और जिम्मेदारी के लिए आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

यूनियन के हेड Ashraf El-Dokar ने कहा कि Emad का यह काम अन्य ड्राइवरों के लिए एक मिसाल है और यह दिखाता है कि भारी वाहन चलाने वालों में कितनी जिम्मेदारी और नैतिकता होती है। हालांकि शुरू में कुछ लोगों ने वीडियो को AI जनरेटेड बताया था, लेकिन Emad ने खुद इसकी सच्चाई की पुष्टि की है।