Egypt में आया जोरदार भूकंप, काहिरा और इजरायल तक महसूस हुए झटके

World : मिस्र के स्वेज इलाके में सोमवार तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप के झटके राजधानी काहिरा समेत कई शहरों में महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि इसका असर गाजा पट्टी के पास स्थित अल-अरीश और दक्षिणी इजरायल तक देख

World : मिस्र के स्वेज इलाके में सोमवार तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप के झटके राजधानी काहिरा समेत कई शहरों में महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि इसका असर गाजा पट्टी के पास स्थित अल-अरीश और दक्षिणी इजरायल तक देखा गया।

यह भूकंप सोमवार, 3 अगस्त 2026 को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 3 बजे आया। भूकंप का केंद्र स्वेज से लगभग 41 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे मापी गई। अलग-अलग संस्थाओं ने इसकी तीव्रता अलग बताई है, जिसमें US Geological Survey ने इसे 5.0 और मिस्र के नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 5.5 तीव्रता का बताया है।

राहत की बात यह है कि प्रशासन ने अभी तक किसी जान-माल के बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं दी है। हालांकि, इस दौरान कई Android फोन यूजर्स को भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले ही अलर्ट मिल गया था।

स्थिति को देखते हुए मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने देशभर में इमरजेंसी रिस्पांस प्लान लागू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। साथ ही, इजिप्शियन रेड क्रीसेंट ने भी अपनी टीमें तैनात कर दी हैं और लोगों को ऐसी इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है जिनमें दरारें या नुकसान दिख रहा हो। उधर, इजरायल के होम फ्रंट कमांड ने कहा है कि वहां फिलहाल किसी और भूकंप की चेतावनी नहीं है।