Egypt में भीषण आग से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सातवीं मंजिल से कूदकर बचाने की कोशिश में गई जान

World : मिस्र के काहिरा इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इस हादसे में एक मां और उसकी चार बेटियों समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई। घटना गिज्जा प्रांत के ओमरानिया इलाके की है, जहां

World : मिस्र के काहिरा इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इस हादसे में एक मां और उसकी चार बेटियों समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई। घटना गिज्जा प्रांत के ओमरानिया इलाके की है, जहां गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को यह दर्दनाक हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि आग सातवीं मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट में लगी थी। चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि मां खिड़की से मदद के लिए चिल्ला रही थी। जान बचाने की कोशिश में मां और तीन बच्चे सातवीं मंजिल से नीचे कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अन्य बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 51 वर्षीय मां और एक बेटी ने उम्म अल-मिसरीन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अपार्टमेंट के अंदर से एक बुजुर्ग महिला का शव भी बरामद हुआ है।

गिज्जा सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पीड़ितों के शवों को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह गैस लीक होना बताया जा रहा है। हालांकि, गिज्जा के सरकारी वकील अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा गैस लीक से हुआ, बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से था या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।