Mumbai में ED की बड़ी कार्रवाई, Bandra का Hotel Rangsharda और Prabhadevi की जमीन कुर्क, 332 करोड़ की संपत्ति अटैच

Maharashtra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर Hotel Rangsharda और प्रभादेवी की एक जमीन को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई म्हाडा (MHADA) की जमीन के गलत इस्तेमाल और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है

Maharashtra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर Hotel Rangsharda और प्रभादेवी की एक जमीन को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई म्हाडा (MHADA) की जमीन के गलत इस्तेमाल और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत करीब 332.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ED की जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में अपराध की कमाई (proceeds of crime) लगभग 512 करोड़ रुपये है। यह मामला उस जमीन से जुड़ा है जो Rang Sharda Pratishthan Trust को मराठी थिएटर, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कम दाम पर दी गई थी। आरोप है कि प्रभुदास विरचंद लोटिया ने इस ट्रस्ट की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा किया और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया।

एजेंसी के मुताबिक, नियमों के अनुसार यहां नाटक थिएटर और कलाकारों के रहने की जगह बनानी थी, लेकिन लोटिया ने वहां होटल, रेस्टोरेंट, लिकर बार और बैंकट हॉल जैसे कमर्शियल काम शुरू कर दिए। इसके लिए जरूरी सरकारी मंजूरियां भी नहीं ली गई थीं। आरोप यह भी है कि इस जमीन पर व्यावसायिक परिसर को अवैध तरीके से बेचकर जो पैसा मिला, उससे प्रभादेवी में संपत्ति खरीदी गई।

इस मामले की शुरुआत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक FIR से हुई थी, जो रंग शारदा प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों की शिकायत पर दर्ज की गई थी। इसी आधार पर ED ने PMLA कानून के तहत अपनी जांच शुरू की और अब इन संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच कर लिया है।