Mumbai में बच्चे के जन्म के बाद अकेलापन महसूस किया डच महिला, शहर छोड़कर वापस गई नीदरलैंड

Maharashtra: मुंबई में रहने वाली एक डच कंटेंट क्रिएटर Ivana Perkovic ने शहर छोड़कर वापस अपने देश जाने का फैसला किया है। Ivana ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उन्हें मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ और वह घर से बाहर निकल

Maharashtra: मुंबई में रहने वाली एक डच कंटेंट क्रिएटर Ivana Perkovic ने शहर छोड़कर वापस अपने देश जाने का फैसला किया है। Ivana ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उन्हें मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ और वह घर से बाहर निकलने में डरने लगी थीं। उन्होंने अपनी इस आपबीती को सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो के जरिए साझा किया है।

Ivana ने बताया कि मुंबई में उन्हें इलाज तो बहुत अच्छा मिला, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके पास परिवार और दोस्तों का वह सपोर्ट सिस्टम नहीं था जो नीदरलैंड में होता है। वह एक छोटे अपार्टमेंट में रह रही थीं और उस दौरान मुंबई में भीषण गर्मी पड़ रही थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान प्लेसेंटा ब्लीडिंग और गंभीर एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया, जिसकी वजह से उनमें बाहर निकलने या लोगों से मिलने की ताकत नहीं बची थी।

Ivana के मुताबिक मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी और यहां के लोगों की भागदौड़ वाली आदत उन्हें पहले पसंद थी, लेकिन मां बनने के बाद उन्हें एक शांत माहौल की जरूरत थी। उन्होंने मुंबई की तुलना बेंगलुरु से करते हुए कहा कि उन्हें बेंगलुरु ज्यादा पसंद है क्योंकि वहां हरियाली है, जगह ज्यादा है और जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी है। अपनी परेशानी की वजह से Ivana अपनी चार महीने की बेटी के साथ नीदरलैंड लौट गईं, जबकि उनके पति अभी भी मुंबई में ही हैं।