Dubai की बस सर्विस को मिले 2 इंटरनेशनल प्लेटिनम अवॉर्ड, AI से बदला सफर का अंदाज
World : दुबई की रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने पब्लिक बस सर्विस में शानदार बदलाव के लिए दो इंटरनेशनल प्लेटिनम अवॉर्ड जीते हैं। ये अवॉर्ड्स 18वें ‘आइडियाज अरेबिया इंटरनेशनल अवॉर्ड’ में दिए गए, जिसे दुब
World : दुबई की रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने पब्लिक बस सर्विस में शानदार बदलाव के लिए दो इंटरनेशनल प्लेटिनम अवॉर्ड जीते हैं। ये अवॉर्ड्स 18वें ‘आइडियाज अरेबिया इंटरनेशनल अवॉर्ड’ में दिए गए, जिसे दुबई क्वालिटी ग्रुप ने आयोजित किया था। इस कामयाबी से दुबई की स्मार्ट मोबिलिटी और डिजिटल बदलाव की दुनिया में पकड़ और मजबूत हुई है।
RTA को ये अवॉर्ड दो अलग-अलग कैटेगरी में मिले हैं। पहली कैटेगरी ‘प्रोसेस एफिशिएंसी’ थी, जिसमें AI आधारित डेटा सिस्टम के जरिए बसों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए सम्मान मिला। वहीं दूसरी कैटेगरी ‘ऐडेड वैल्यू टू प्रोडक्ट या सर्विस’ थी, जिसमें यात्रियों को बस की सही जानकारी रियल-टाइम में देने वाले ऑटोमेटेड अलर्ट सिस्टम की तारीफ हुई।
इन नई तकनीकों का सीधा असर आम लोगों के सफर पर पड़ा है। AI के इस्तेमाल से बसों के समय में सुधार हुआ है और बेवजह खड़े रहने वाली बसों की संख्या कम हुई है। इससे पर्यावरण को भी फायदा मिला है क्योंकि कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है।
RTA ने बताया कि इन बदलावों के बाद अब ट्रिप कैंसिल होने की दर में 4% की कमी आई है और समय से पहले बस निकलने की समस्या में 68% तक की गिरावट देखी गई है। इन सुधारों का नतीजा यह रहा कि 2025 में बस यात्रियों की संख्या बढ़कर 197.2 मिलियन हो गई, जो 2024 के मुकाबले 4.9% ज्यादा है।