Dubai में इलेक्ट्रिक साइकिल से होगी डिलीवरी, 7 नए इलाकों में सर्विस शुरू, प्रदूषण कम करने की तैयारी
World : दुबई की सड़कों पर अब सामान पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिलों का इस्तेमाल बढ़ेगा। Roads and Transport Authority (RTA) ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइसिकल डिलीवरी सर्विस को सात नए इलाकों में बढ़ा दिया है। इस कदम से शहर मे
World : दुबई की सड़कों पर अब सामान पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिलों का इस्तेमाल बढ़ेगा। Roads and Transport Authority (RTA) ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइसिकल डिलीवरी सर्विस को सात नए इलाकों में बढ़ा दिया है। इस कदम से शहर में डिलीवरी का काम तेज़ होगा और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।
RTA ने यह सुविधा Al Twar 1, Al Twar 2, Al Qusais 1, Sheikh Mohammed Bin Rashid Boulevard, Dubai Media City, Jumeirah Lakes Towers (JLT) और Dubai Marina जैसे इलाकों में शुरू की है। इससे पहले फरवरी में Al Karama, Al Hamriya, Umm Hurair और Al Mankhool में इसका ट्रायल किया गया था, जिसमें ग्राहकों ने 99 प्रतिशत और डिलीवरी करने वालों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा संतुष्टि जताई थी।
इस सर्विस को चलाने के लिए RTA ने लाइसेंस, सुरक्षा और क्वालिटी के कड़े नियम बनाए हैं। यह पूरा प्रोजेक्ट दुबई की ‘कमर्शियल और लॉजिस्टिक्स लैंड ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजी 2030’ का हिस्सा है। RTA के लाइसेंसिंग एजेंसी के CEO अहमद महबूब ने बताया कि इस पहल का मकसद कार्बन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत की कमी लाना है।
इन इलाकों को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां डिलीवरी की मांग ज्यादा है और साइकिल चलाने के लिए सही ट्रैक और बुनियादी ढांचा मौजूद है। साथ ही, RTA अब Terra Tech Ltd नाम की कंपनी के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक साइकिलों के लिए बैटरी बदलने वाले स्टेशन (battery-swapping stations) लगाने की योजना पर भी काम कर रहा है।