Dubai में अब बस और टैक्सी का सफर होगा तेज, ट्रैफिक से मिलेगी राहत, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

World : दुबई अपनी पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाने की तैयारी में है। शहर के मुख्य रास्तों पर बस और टैक्सी के लिए अलग लेन बनाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों के सफर में लगने वाला समय काफी कम हो ज

World : दुबई अपनी पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाने की तैयारी में है। शहर के मुख्य रास्तों पर बस और टैक्सी के लिए अलग लेन बनाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों के सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। इस कदम से रोजाना ऑफिस या काम पर जाने वाले लोगों और पर्यटकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Roads and Transport Authority (RTA) ने इस प्रोजेक्ट का 30 फीसदी काम पूरा कर लिया है। यह प्रोजेक्ट करीब 14.5 किलोमीटर लंबा है और इसे छह मुख्य सड़कों पर लागू किया जा रहा है। इसमें शेख सबाह अल अहमद अल जाबेर अल सबाह स्ट्रीट, 2nd दिसंबर स्ट्रीट, अल सतवा स्ट्रीट, अल नहदा स्ट्रीट, उमर बिन अल खतताब स्ट्रीट और नाइफ स्ट्रीट शामिल हैं। काम पूरा होने के बाद दुबई में समर्पित बस लेन का नेटवर्क 6.1 किलोमीटर से बढ़कर 20.6 किलोमीटर हो जाएगा।

इस नई व्यवस्था से पीक ऑवर्स यानी भीड़भाड़ वाले समय में बस के सफर में 24% से 59% तक की कमी आने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा फायदा नाइफ स्ट्रीट पर दिखेगा जहाँ समय 59% तक कम हो सकता है। साथ ही बसों के आने के समय में भी सुधार होगा, जिससे लोगों को बस का इंतजार कम करना पड़ेगा।

सड़क का नाम सफर के समय में संभावित कमी बस पहुंचने के समय में सुधार
Naif Street 59% –
Al Satwa Street 54% 48%
Omar Bin Al Khattab Street 50% 42%
Al Nahda Street 38% –
2nd December Street – 56%
Sheikh Sabah Al Ahmad Street – 52%

RTA ने इन लेनों को खास लाल रंग से मार्क किया है। अगर कोई ड्राइवर गलती से या जानबूझकर इन लेनों में गाड़ी चलाता है, तो उसे 600 AED का जुर्माना भरना होगा। दुबई पुलिस इन नियमों को सख्ती से लागू करेगी।

इसके अलावा दुबई में ट्रैकलेस ट्राम और बिना ड्राइवर वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी लाने की योजना भी है। RTA का लक्ष्य है कि 2030 तक शहर के 25% सफर सेल्फ-ड्राइविंग ट्रांसपोर्ट से हों। साथ ही 2027 तक टैक्सी के पूरे बेड़े को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदलने की तैयारी है। RTA के चेयरमैन Mattar Al Tayer ने बताया कि इन बदलावों से न केवल समय बचेगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।