Dubai में 230 km/h की रफ्तार से कार दौड़ाने वाला ड्राइवर पकड़ाया, नंबर प्लेट हटाकर की थी कोशिश

World: दुबई की सड़कों पर रफ्तार का जुनून एक ड्राइवर को भारी पड़ा। एक शख्स अपनी कार की नंबर प्लेट हटाकर 230 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। हालांकि, दुबई पुलिस ने अप

World: दुबई की सड़कों पर रफ्तार का जुनून एक ड्राइवर को भारी पड़ा। एक शख्स अपनी कार की नंबर प्लेट हटाकर 230 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। हालांकि, दुबई पुलिस ने अपनी स्मार्ट तकनीक की मदद से उसे ढूंढ निकाला और कड़ी कार्रवाई की।

दुबई पुलिस ने इस ड्राइवर की गाड़ी को जब्त कर लिया है और गाड़ी छुड़ाने के लिए 50,000 दिरहम की भारी फीस लगाई है। यह कार्रवाई डिक्री नंबर 30 (2023) के तहत की गई है, जो गंभीर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लागू होती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा Salem bin Suwaidan ने बताया कि नंबर प्लेट हटाने के बावजूद स्मार्ट सिस्टम की मदद से गाड़ी और ड्राइवर की पहचान कर ली गई। उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना एक गंभीर अपराध है और पुलिस ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

नियमों के मुताबिक, नंबर प्लेट हटाने या उससे छेड़छाड़ करने पर 3,000 दिरहम का जुर्माना, 23 ब्लैक पॉइंट्स और 60 दिनों के लिए गाड़ी जब्त करने का प्रावधान है। साथ ही, तय सीमा से 80 किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाने पर भी 3,000 दिरहम जुर्माना और गाड़ी जब्त की जाती है।

अधिकारियों ने सभी ड्राइवरों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि अगर वे किसी को खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते देखें, तो दुबई पुलिस ऐप के ‘Police Eye’ सर्विस या 901 नंबर पर इसकी जानकारी दें।