Dubai में 290 km/h की रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले शख्स पर भारी जुर्माना, पुलिस ने जब्त की मोटरसाइकिल
World: दुबई की सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यह शख्स 290 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ब
World: दुबई की सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यह शख्स 290 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बाइक चला रहा था और बीच सड़क पर स्टंट (wheelies) कर रहा था।
दुबई पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर इस शख्स की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। दुबई के स्थानीय कानून Decree No. 30 of 2023 के तहत, अब इस बाइक के मालिक को उसे छुड़ाने के लिए 50,000 दिराम (Dh50,000) की भारी रकम जुर्माने के तौर पर भरनी होगी।
दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के एक्टिंग डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि ट्रैफिक पेट्रोल ने वीडियो सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि 290 km/h जैसी तेज रफ्तार पर गलती की कोई गुंजाइश नहीं बचती और यह सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाइक से व्हीली (wheelies) करने से गाड़ी का संतुलन और ब्रेक लगाने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, Decree No. 30 of 2023 के नियम जुलाई 2023 से लागू हैं। यह कानून उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लापरवाही से गाड़ी चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। अब इस मोटरसाइकिल को तभी छोड़ा जाएगा जब मालिक 50,000 दिराम का जुर्माना और अन्य कानूनी शुल्क जमा कर देगा।