Dubai Police की नई पहल, अब घर बैठे मिलेंगे खोए हुए सामान और दस्तावेज
World : दुबई पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है। अब अगर आपका कोई सामान या जरूरी कागजात दुबई में खो गए हैं और पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है, तो आपको उन्हें लेने के लिए पुलिस स्टेशन
World : दुबई पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है। अब अगर आपका कोई सामान या जरूरी कागजात दुबई में खो गए हैं और पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है, तो आपको उन्हें लेने के लिए पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
दुबई पुलिस ने इस नई सेवा की जानकारी अपने X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए दी है। इस पहल का मकसद लोगों के लिए अपने सामान को वापस पाना आसान बनाना है। अब यूएई के किसी भी अमीरात में रहने वाले लोग अपने खोए हुए सामान को सीधे अपने घर या ऑफिस के पते पर मंगवा सकते हैं। यह कदम दुबई पुलिस की स्मार्ट और कस्टमर-केंद्रित सेवाओं को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
इस सर्विस के तहत फोन, वॉलेट, पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज, गाड़ी की नंबर प्लेट, गहने और स्मार्टफोन जैसे कीमती सामान को अप्रूव्ड कूरियर के जरिए भेजा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का सामान दुबई में मिला है, तो वह यूएई के सातों अमीरात में कहीं भी डिलीवरी के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है।
जो लोग अपने सामान की डोरस्टेप डिलीवरी चाहते हैं, वे दुबई पुलिस के कॉल सेंटर नंबर 901 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक डिलीवरी चार्ज, सामान पहुंचने में लगने वाला समय और पहचान पत्र से जुड़ी जरूरी शर्तों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इन सभी विवरणों के लिए लोगों को 901 कॉल सेंटर पर बात करनी होगी।