Dubai में अब एक ही ऐप से भरे जाएंगे सारे जुर्माने, DubaiNow ने शुरू की ‘Pay All Fines’ सर्विस

World: दुबई में रहने वाले लोगों के लिए अब सरकारी जुर्माना भरना बहुत आसान हो गया है। Digital Dubai ने DubaiNow ऐप में एक नया फीचर ‘Pay All Fines’ शुरू किया है। अब लोगों को अलग-अलग ट्रैफिक, पार्किंग या सालिक (S

World: दुबई में रहने वाले लोगों के लिए अब सरकारी जुर्माना भरना बहुत आसान हो गया है। Digital Dubai ने DubaiNow ऐप में एक नया फीचर ‘Pay All Fines’ शुरू किया है। अब लोगों को अलग-अलग ट्रैफिक, पार्किंग या सालिक (Salik) जुर्माने भरने के लिए अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह नई सुविधा जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में शुरू की गई है। इस अपडेट के बाद अब यूज़र्स एक ही जगह पर अपने सारे बकाया जुर्माने देख सकते हैं और उनका भुगतान कर सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालने या अलग-अलग जगह सर्च करने का झंझट खत्म हो गया है, क्योंकि सारे जुर्माने सीधे यूजर के Emirates ID से लिंक होंगे।

अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है:

  • सबसे पहले Android या iOS से DubaiNow ऐप डाउनलोड करें।
  • UAE Pass के जरिए साइन-इन करें या अपना अकाउंट बनाएं।
  • होम स्क्रीन या ‘My Hub’ सेक्शन में जाकर ‘Pay All Fines’ के विकल्प को चुनें।
  • यहाँ आपको अपने सभी बकाया जुर्माने, उनकी संख्या और कुल राशि दिख जाएगी।
  • इसके बाद आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट से पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

Digital Dubai के मुताबिक, इस कदम का मकसद लोगों की परेशानी कम करना और भुगतान की प्रक्रिया को तेज बनाना है। इससे यह खतरा भी कम होगा कि कोई जुर्माना गलती से छूट जाए। DubaiNow ऐप अब एक सेंट्रल हब की तरह काम कर रहा है, जिसमें 50 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं की 320 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें RTA और दुबई म्युनिसिपैलिटी जैसे विभागों के जुर्माने भी शामिल हैं।