Dubai में NRI सर्टिफिकेट के लिए इमरजेंसी सुविधा, 25 जुलाई को बिना अपॉइंटमेंट जा सकेंगे भारतीय दूतावास

World : दुबई में रहने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय दूतावास ने NRI सर्टिफिकेट बनवाने के लिए स्पेशल इमरजेंसी वॉक-इन सर्विस शुरू की है। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जिन्हें अपने दस्तावेज जमा करने की आखिरी ता

World : दुबई में रहने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय दूतावास ने NRI सर्टिफिकेट बनवाने के लिए स्पेशल इमरजेंसी वॉक-इन सर्विस शुरू की है। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जिन्हें अपने दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई या उससे पहले की है।

भारतीय दूतावास (Consulate General of India) ने शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को एक एडवाइजरी जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक, शनिवार 25 जुलाई 2026 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यह विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। दूतावास ने साफ किया है कि दोपहर 12 बजे के बाद आने वाले आवेदकों की मदद नहीं की जाएगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। आवेदकों को गेट नंबर 1 से प्रवेश करना होगा और काम ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा। आवेदन के साथ जरूरी फॉर्म, सभी सहायक दस्तावेज और एम्प्लॉयमेंट सर्टिफिकेट (रोजगार प्रमाण पत्र) लाना अनिवार्य है।

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट, वीजा और अटेस्टेशन जैसी अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम लागू हो चुका है। लेकिन कॉलेज एडमिशन जैसी जरूरी समय सीमा को देखते हुए, दूतावास ने केवल NRI सर्टिफिकेट के लिए यह इमरजेंसी व्यवस्था की है। दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा करेगा।