Dubai के परिवार की 65 साल पुरानी तलाश, MV Dara हादसे में लापता हुआ था छोटा बच्चा Amin
World: दुबई का एक परिवार 65 साल बाद एक बार फिर अपने छोटे बेटे Amin को खोजने की कोशिश कर रहा है। Amin साल 1961 में हुए MV Dara जहाज हादसे के दौरान लापता हो गया था। अब सोशल मीडिया से मिले कुछ नए सुरागों और बहरीन से जुड़े क
World: दुबई का एक परिवार 65 साल बाद एक बार फिर अपने छोटे बेटे Amin को खोजने की कोशिश कर रहा है। Amin साल 1961 में हुए MV Dara जहाज हादसे के दौरान लापता हो गया था। अब सोशल मीडिया से मिले कुछ नए सुरागों और बहरीन से जुड़े कनेक्शन की वजह से परिवार को उम्मीद जगी है कि Amin या उसके वंशज मिल सकते हैं।
यह दुखद घटना अप्रैल 1961 की है जब MV Dara नाम के ब्रिटिश पैसेंजर जहाज में दुबई के तट के पास एक जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उस समय Amin महज 5-6 साल का बच्चा था और वह अपनी मां और भाइयों से अलग हो गया था। परिवार के सदस्य मेजर जनरल शराफ अल दीन शराफ दशकों से अपने भाई की तलाश कर रहे हैं।
हाल ही में पुराने रिकॉर्ड्स से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें बचाव नाव पर सवार यात्री दिख रहे हैं। परिवार का मानना है कि उस तस्वीर में दिख रहा छोटा बच्चा Amin ही है। इसी वजह से उन्होंने बहरीन और UAE के पुराने निवासियों, इतिहासकारों और आर्काइविस्ट से मदद मांगी है। परिवार का कहना है कि चश्मदीदों के मुताबिक Amin एक बचाव नाव के जरिए बहरीन सुरक्षित पहुंच गया था।
अगर Amin आज जीवित हैं, तो उनकी उम्र लगभग 70 से 71 साल होगी। परिवार ने सोशल मीडिया पर @FindAmin_ हैंडल के जरिए अपील की है कि अगर किसी के पास 1961 के सर्वाइवर रिकॉर्ड, बहरीन के अस्पतालों की रजिस्ट्री या उस समय की कोई जानकारी हो तो साझा करें। पहचान पक्की करने के लिए परिवार DNA टेस्ट कराने को भी तैयार है।