Dubai में फिर शुरू हुई इलेक्ट्रिक abra सेवा, Al Mamzar स्टेशन से ले सकेंगे सवारी

World : दुबई के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। वहां की मशहूर इलेक्ट्रिक abra सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। Roads and Transport Authority (RTA) ने Al Mamzar स्टेशन पर इस सेवा को फिर से चालू कर दिया है, जिससे लोग समुद्र

World : दुबई के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। वहां की मशहूर इलेक्ट्रिक abra सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। Roads and Transport Authority (RTA) ने Al Mamzar स्टेशन पर इस सेवा को फिर से चालू कर दिया है, जिससे लोग समुद्र के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

यह सेवा रोजाना शाम 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चलेगी। आखिरी ट्रिप रात 10:15 बजे रवाना होगी। इसमें एक प्राइवेट क्रूज बुक किया जा सकता है जिसमें अधिकतम 8 लोग सवार हो सकते हैं। 30 मिनट की सवारी के लिए 60 दिराम और 60 मिनट की यात्रा के लिए 120 दिराम का किराया तय किया गया है।

RTA इस कदम के जरिए दुबई के पर्यटन और मनोरंजन को और बढ़ाना चाहता है। इसके साथ ही दुबई में नई तकनीकों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। RTA अब दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड इलेक्ट्रिक abra का ट्रायल भी कर रहा है, जिसमें 20 लोग बैठ सकेंगे। इसे Sheikh Zayed Road Marine Transport Station पर चलाया जाएगा। इस नई तकनीक से नाव बनाने के समय में 90% की कमी आएगी और खर्चे भी करीब 30% कम होंगे।

दुबई अपनी परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक बना रहा है। मई 2023 में यहां पहली बिना ड्राइवर वाली (Autonomous) इलेक्ट्रिक abra का ट्रायल शुरू हुआ था। साथ ही, दुबई क्रीक के पुराने abra स्टेशनों को भी अपडेट किया जा रहा है, जिसका काम अगस्त 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 2026 तक 735 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना भी बनाई गई है।