Dubai में चर्च के खुले दरवाजे, अब बिना किसी रोक-टोक के जा सकेंगे श्रद्धालु, CDA ने हटाया प्रतिबंध
World : दुबई के कैथोलिक समुदाय के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। शहर के दो प्रमुख चर्च, ओउड मेथा का St. Mary’s Catholic Church और जेबेल अली का St. Francis of Assisi Catholic Church, 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह से खुल
World : दुबई के कैथोलिक समुदाय के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। शहर के दो प्रमुख चर्च, ओउड मेथा का St. Mary’s Catholic Church और जेबेल अली का St. Francis of Assisi Catholic Church, 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह से खुल गए हैं। अब यहां आने वाले लोग बिना किसी पाबंदी के प्रार्थना और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।
दुबई के कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) के नए निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है। पहले यहां लोगों की संख्या सीमित रखी गई थी और आने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था, लेकिन अब इन सभी नियमों को हटा दिया गया है। अब बच्चों सहित सभी उम्र के लोग चर्च जा सकते हैं।
यह पाबंदियां 3 अप्रैल 2026 के आसपास लगाई गई थीं। उस समय अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय संघर्ष के कारण सुरक्षा कारणों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 11 अप्रैल 2026 से धीरे-धीरे चर्च खोले गए थे, लेकिन अब इन्हें 100% चालू कर दिया गया है।
दक्षिणी अरब के अपोस्टोलिक विकार बिशप Paolo Martinelli ने एक संदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मुश्किल समय में सतर्क रहने के लिए अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अब हमारे समुदाय में ईसाई जीवन पूरी तरह से बहाल हो गया है। St. Mary’s Church के पैरिश प्रीस्ट फादर Leny Supe Escalada और St. Francis of Assisi चर्च ने भी अपने सदस्यों को इस बदलाव की जानकारी दे दी है।