Dubai में कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत और 5 लोग घायल

World : दुबई के शेख जायद रोड पर स्थित एक कार शोरूम में सोमवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य श

World : दुबई के शेख जायद रोड पर स्थित एक कार शोरूम में सोमवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना पुष्टि के कोई भी खबर न फैलाएं।

हादसे के तुरंत बाद Dubai Civil Defence की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य चलाया। पुलिस, एम्बुलेंस और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने मिलकर घायलों को वहां से निकाला और पास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि सिलेंडर फटने के पीछे असली वजह क्या थी। Dubai Civil Defence और अन्य संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें।