Dubai में भूख मिटाने की अनोखी पहल, स्मार्ट मशीन से जरूरतमंदों को मिल रही है मुफ्त रोटी और गरम खाना
World: दुबई में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों और लोगों के लिए शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक खास पहल शुरू की है। ‘ब्रेड फॉर ऑल’ नाम के इस प्रोजेक्ट के जरिए उन लोगों तक ताजी रोटी और गरम खाना पहुंचाया जा रह
World: दुबई में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों और लोगों के लिए शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक खास पहल शुरू की है। ‘ब्रेड फॉर ऑल’ नाम के इस प्रोजेक्ट के जरिए उन लोगों तक ताजी रोटी और गरम खाना पहुंचाया जा रहा है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है ताकि किसी को मदद मांगते समय शर्मिंदगी महसूस न हो।
इस पहल की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। समय के साथ इसे और बड़ा किया गया और 23 नवंबर 2025 को इसमें गरम भोजन की सुविधा भी जोड़ दी गई। अब दुबई के अलग-अलग हिस्सों में, खासकर मस्जिदों और aswaaq सुपरमार्केट के पास स्मार्ट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे चालू रहती हैं।
मदद पाने का तरीका बहुत सरल और सम्मानजनक रखा गया है। लाभार्थी को बस अपनी डिजिटल आईडी जैसे Emirates ID को स्कैन करना होता है और उसे रोजाना एक मील मिल जाता है। इसमें किसी व्यक्ति से बात करने या सवाल-जवाब की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे लोगों की प्राइवेसी बनी रहती है।
इस प्रोजेक्ट को Mohammed bin Rashid Global Centre for Endowment Consultancy (MBRGCEC) संभाल रहा है। अवकाफ दुबई के महासचिव अली अल मुतावा ने बताया कि यह मॉडल समाज में एकजुटता और मदद की भावना को बढ़ावा देता है। वहीं ज़ैनब जुमा अल तमीमी ने कहा कि इस सिस्टम को टिकाऊ बनाने के लिए वक्फ (endowment) के कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल किया गया है।
आम लोग और दानदाता भी इस नेक काम में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके लिए दुबई नाउ ऐप, एसएमएस या MBRGCEC की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सिस्टम को चलाने में TASTEBUD और aswaaq सुपरमार्केट जैसे पार्टनर्स का बड़ा सहयोग मिला है।