Dubai में 10 दोस्तों की खुली किस्मत, 2 करोड़ दिरहम की लॉटरी जीती; भारत और बांग्लादेश के लोग भी शामिल

World : दुबई में रहने वाले 10 दोस्तों के समूह ने Big Ticket की बंपर लॉटरी जीत ली है। इन दोस्तों ने 20 मिलियन दिरहम (करीब 2 करोड़ दिरहम) का ग्रैंड प्राइज जीता है। खास बात यह है कि इस ग्रुप में भारत, फिलीपींस और बांग्लादेश

World : दुबई में रहने वाले 10 दोस्तों के समूह ने Big Ticket की बंपर लॉटरी जीत ली है। इन दोस्तों ने 20 मिलियन दिरहम (करीब 2 करोड़ दिरहम) का ग्रैंड प्राइज जीता है। खास बात यह है कि इस ग्रुप में भारत, फिलीपींस और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 15 सालों से लगातार इस लॉटरी में हिस्सा ले रहे थे।

यह जीत Big Ticket Series 289 के लाइव ड्रॉ में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को मिली। जीतने वाला टिकट नंबर 267822 था, जिसे 13 जुलाई को खरीदा गया था। इस ग्रुप के लीड विनर 61 साल के रेनाल्डो हर्बोसो हैं, जो फिलीपींस के रहने वाले हैं और 1988 से दुबई में बेकर का काम कर रहे हैं। रेनाल्डो ने बताया कि यह पूरी राशि ग्रुप के सभी 10 सदस्यों में बराबर बांटी जाएगी, जिससे हर व्यक्ति को 20 लाख दिरहम मिलेंगे।

इस जीत के पीछे एक दिलचस्प बात यह भी है कि जीतने वाले टिकट का नंबर ग्रुप के एक बांग्लादेशी दोस्त ने चुना था। वहीं, इस टिकट को चुनने में मदद दिल्ली की रहने वाली कनिका अरोड़ा ने की थी, जिन्होंने पिछले महीने ही 25 मिलियन दिरहम की लॉटरी जीती थी। रेनाल्डो हर्बोसो ने दूसरों को सलाह दी है कि कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि कोई नहीं जानता कि आपकी किस्मत कब चमक जाए।

इस ड्रॉ में अन्य पुरस्कार भी दिए गए हैं:

  • पांच लोगों को 1 लाख दिरहम के सांत्वना पुरस्कार मिले।
  • नेपाल के ऐश बहादुर दुर्रा ने एक लग्जरी Maserati Grecale कार जीती।

Big Ticket ने अपने अगस्त महीने के कैंपेन की भी घोषणा कर दी है। अब 23 अगस्त तक एंट्री ली जा सकती है और इसका लाइव ड्रॉ 3 सितंबर को होगा। अगले ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम का ग्रैंड प्राइज, 1 लाख दिरहम के पांच पुरस्कार, साप्ताहिक 25 हजार दिरहम के ई-ड्रॉ और एक Land Rover Defender कार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ‘Dear Big Ticket-Season 4’ भी शुरू किया गया है, जिसमें 18 साल से ऊपर के लोग अपनी इच्छाएं भेज सकते हैं।