Dubai में जल्द खुलेगा Al Yalayis Etihad Rail Station, मेट्रो से जुड़ने के लिए बनेगा 300 मीटर का पैदल रास्ता

World : दुबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहाँ का Dubai Al Yalayis Etihad Rail Station अब अपने अंतिम चरण में है और 30 September 2026 को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्टेशन के आसपास अभी ते

World : दुबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहाँ का Dubai Al Yalayis Etihad Rail Station अब अपने अंतिम चरण में है और 30 September 2026 को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्टेशन के आसपास अभी तेजी से काम चल रहा है और फिनिशिंग टच दिया जा रहा है।

इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि इसे Jumeirah Golf Estates Metro Station (Red Line) से जोड़ने के लिए 300 मीटर से ज्यादा लंबा एक पैदल रास्ता (Pedestrian Link) बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को Etihad Rail और Dubai Metro के बीच आने-जाने में बहुत आसानी होगी। स्टेशन का बाहरी ढांचा, कांच का एंट्रेंस और ब्रांडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Etihad Rail और दुबई के Roads and Transport Authority (RTA) ने हाथ मिलाया है, जिससे अब यात्री पूरे नेटवर्क में Nol कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। यहाँ चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 200 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी।

स्टेशन का नाम खुलने की तारीख
Dubai Al Yalayis Station 30 सितंबर 2026
Al Dhaid Station (Sharjah) 30 सितंबर 2026
Liwa और Madinat Zayed 30 नवंबर 2026
Al Sila, Al Dhannah, Al Mirfa 30 दिसंबर 2026
Sharjah University City Station 30 मार्च 2027

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेशन का मुख्य निर्माण काम तय समय से दो महीने पहले ही पूरा हो गया था। अब वहां पैसेंजर सिस्टम की टेस्टिंग, सुरक्षा अभ्यास और स्टाफ की ट्रेनिंग का काम चल रहा है। साथ ही स्टेशन के अंदर दुकानों और खाने-पीने के आउटलेट्स को तैयार किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से स्टेशन के चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए हैं और यह जनता के लिए बंद है।