Dubai में मजदूरों के लिए ‘Al Freej Fridge’ कैंपेन शुरू, 20 लाख बोतल ठंडा पानी और जूस बांटा जाएगा

World : दुबई में भीषण गर्मी से जूझ रहे मजदूरों की मदद के लिए ‘Al Freej Fridge’ नाम का एक मानवीय अभियान शुरू किया गया है। यह इस कैंपेन का तीसरा साल है, जिसका मकसद बाहर काम करने वाले लोगों को लू और डिहाइड्रेशन

World : दुबई में भीषण गर्मी से जूझ रहे मजदूरों की मदद के लिए ‘Al Freej Fridge’ नाम का एक मानवीय अभियान शुरू किया गया है। यह इस कैंपेन का तीसरा साल है, जिसका मकसद बाहर काम करने वाले लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाना है। यह मुहिम 3 जुलाई 2026 को शुरू हुई और 3 सितंबर 2026 तक चलेगी।

इस अभियान का आयोजन Ferjan Dubai ने किया है। इसमें UAE Water Aid Foundation (Suqia) और UAE Food Bank जैसे बड़े संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं। लक्ष्य यह है कि दुबई भर के लगभग 10 लाख मजदूरों तक 20 लाख बोतल ठंडा पानी, जूस और फ्रोजन ट्रीट पहुंचाए जाएं। इसमें मुख्य रूप से सफाईकर्मी, कंस्ट्रक्शन वर्कर, डिलीवरी राइडर्स और सड़क पर काम करने वाले लोग शामिल हैं।

मजदूरों तक सामान पहुंचाने के लिए चार रेफ्रिजेरेटेड वैन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अमीराती वॉलंटियर्स चला रहे हैं। वितरण का मुख्य ध्यान जेबेल अली, अल क्वोज़, अल वरका और अल बरशा जैसे औद्योगिक इलाकों पर रहेगा, जहां मजदूरों की संख्या ज्यादा है।

Ferjan Dubai की डायरेक्टर Alia Al Shamlan ने बताया कि इस साल वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाकर 200 करने की कोशिश है। वहीं MBRGI के इब्राहिम अल बलूशी ने कहा कि इस नेटवर्क को बढ़ाकर और ज्यादा मजदूरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। ‘Freej Dubai’ के ऑपरेशंस डायरेक्टर जमाल अल शुवैबी के मुताबिक, यह पहल यूएई की मदद करने की संस्कृति और मजदूरों के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

यह कैंपेन साल 2024 से शुरू हुआ था। पहले साल में 10 लाख और दूसरे साल में 20 लाख ड्रिंक्स बांटे गए थे, जिसे इस बार भी जारी रखा गया है।