Gaza में शांति के लिए Donald Trump का नया प्लान, Hamas करेगा हथियार डाल और इजरायल हटाएगा अपनी सेना

World : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए एक नए समझौते का ऐलान किया है। इस प्लान के मुताबिक Hamas धीरे-धीरे अपने हथियार डालेगा और इसके जवाब में इजरायली सेना गाजा से बाहर निकल जाएगी। Tr

World : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए एक नए समझौते का ऐलान किया है। इस प्लान के मुताबिक Hamas धीरे-धीरे अपने हथियार डालेगा और इसके जवाब में इजरायली सेना गाजा से बाहर निकल जाएगी। Trump ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दी है।

इस पूरे समझौते को Trump के समर्थन वाली ‘Board of Peace’ नाम की टीम ने तैयार किया है, जिसके डायरेक्टर जनरल Nickolay Mladenov हैं। इस योजना में गाजा की सुरक्षा के लिए एक इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) और एक नई फिलिस्तीनी पुलिस तैनात करने की बात कही गई है। यह फोर्स भारी हथियारों और सुरंगों को खत्म करने और स्थानीय पुलिस को ट्रेनिंग देने का काम करेगी।

समझौते के तहत गाजा का शासन संभालने के लिए ‘National Committee for the Administration of Gaza’ (NCAG) नाम की एक transitional अथॉरिटी बनाई जाएगी। Hamas ने कथित तौर पर अपनी सरकार खत्म कर दी है ताकि NCAG वहां का कामकाज संभाल सके। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 200 से 300 दिन लग सकते हैं।

हालांकि, इस डील को लेकर दोनों पक्षों में अभी पूरी सहमति नहीं दिख रही है। Hamas के अधिकारियों ने इसे सिर्फ एक ‘ड्राफ्ट समझौता’ बताया है और कहा है कि जब तक इजरायल गाजा से अपनी सेना नहीं हटाता, वे हथियार नहीं डालेंगे। वहीं, इजरायल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजरायली अधिकारी इस बात को लेकर संशय में हैं कि क्या Hamas वाकई हथियार छोड़ेगा।

इस बातचीत में मिस्र, कतर और तुर्की ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। ऑस्ट्रेलिया ने भी इस कदम का स्वागत किया है। बता दें कि इस युद्ध में अब तक 73,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है और गाजा का लगभग 90 प्रतिशत बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है।