Dombivli में नौकरी और रहने का झांसा देकर 16 साल की लड़की से रेप, 21 साल का युवक और 2 नाबालिग गिरफ्तार
Maharashtra/Kalyan: डोंबिवली में नौकरी और रहने की जगह दिलाने का लालच देकर एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है और दो नाबालि
Maharashtra/Kalyan: डोंबिवली में नौकरी और रहने की जगह दिलाने का लालच देकर एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह लड़की 29 जुलाई 2026 की शाम को अपने परिवार के साथ हुए विवाद के बाद घर से निकल गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे नौकरी और रहने के बहाने फुसलाया और उसके साथ गलत काम किया। गुरुवार, 30 जुलाई को लड़की ने इस पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।
मनपाडा पुलिस स्टेशन ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंगूर ठाकुर, जिसकी उम्र 21 साल है, को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 16 और 17 साल है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश के बाद इन दोनों नाबालिगों को भिवंडी के ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।