McDowell’s Rum की बिक्री पर रोक को Diageo ने कोर्ट में चुनौती दी, Bombay High Court ने सरकार से मांगा जवाब

Maharashtra: देश की जानी-मानी शराब कंपनी Diageo की भारतीय यूनिट United Spirits ने अपनी McDowell’s No. 1 Celebration Matured XXX Rum की बिक्री पर लगी रोक के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। कंपनी ने इस मामले को मुं

Maharashtra: देश की जानी-मानी शराब कंपनी Diageo की भारतीय यूनिट United Spirits ने अपनी McDowell’s No. 1 Celebration Matured XXX Rum की बिक्री पर लगी रोक के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। कंपनी ने इस मामले को मुंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी है। Diageo का कहना है कि सरकार ने बिना सही प्रक्रिया अपनाए और जल्दबाजी में यह फैसला लिया है।

यह पूरा विवाद आर्टिफिशियल फ्लेवर (कृत्रिम स्वाद) की लेबलिंग को लेकर है। Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने कई रम ब्रांड्स की बिक्री पर रोक लगाई थी। FSSAI का मानना है कि रम का स्वाद उसके प्राकृतिक अवयवों और बनाने के तरीके से आना चाहिए, न कि अलग से फ्लेवर डालकर। रेगुलेटर के मुताबिक, रम में ‘रम फ्लेवर’ मिलाना गलत है और इसे मिसब्रांडिंग माना जाएगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार, 10 अगस्त 2026 को इस मामले की सुनवाई की, लेकिन कंपनी को तुरंत कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने अब केंद्र सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है, जो 19 अगस्त 2026 तक देना होगा। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त 2026 को होगी, जिसमें कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है।

United Spirits ने अपनी दलील में कहा कि रम में फ्लेवर मिलाना इंडस्ट्री का पुराना तरीका रहा है और इसे अचानक बंद करने से व्यापार को नुकसान होगा। कंपनी का कहना है कि उनके लेबल नियमों के हिसाब से सही हैं और इस रोक से सेहत को कोई खतरा नहीं है। वहीं, सरकारी सूत्रों का कहना है कि फ्लेवर लेबलिंग पर चर्चा कंपनियों के अनुरोध पर ही शुरू की गई थी।

इस कानूनी लड़ाई में केवल Diageo ही नहीं, बल्कि Inbrew Beverages और Old Monk रम बनाने वाली Mohan Rocky Springwater Breweries भी शामिल हैं। इन कंपनियों को भी FSSAI की तरफ से इसी तरह की रोक का सामना करना पड़ा था।