UP के देवरिया में प्रेमी युगल ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिवार की नाराजगी बनी वजह

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भागलपुर पुल से एक प्रेमी युगल ने सरयू नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनो

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भागलपुर पुल से एक प्रेमी युगल ने सरयू नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 20 सितंबर 2024 की है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवती ने भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इसके ठीक अगले दिन शुक्रवार को उसके प्रेमी ने भी उसी जगह से नदी में कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति के थे, जिस वजह से उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। घरवालों ने उनके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी थी, जिससे आहत होकर प्रेमी युगल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की गई।