Delhi के गीता कॉलोनी खादर में यमुना में डूबे 4 युवक, एक का शव मिला, तीन अब भी लापता

Delhi: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी खादर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ यमुना नदी में नहाने उतरे चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू कि

Delhi: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी खादर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ यमुना नदी में नहाने उतरे चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

Delhi Fire Service के अधिकारी देशपाल ने बताया कि उन्हें डूबने की सूचना मिलते ही तुरंत टीम भेजी गई। बचाव अभियान के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान सोनू के रूप में हुई है। सोनू के शव को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अभी भी तीन युवक लापता हैं, जिनकी पहचान सचिन, हेमंत और राजन के रूप में हुई है। उन्हें खोजने के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर से दो फायर टेंडर भेजे हैं। इस ऑपरेशन में गोताखोरों के साथ-साथ Delhi Disaster Management Authority (DDMA) की टीम भी जुड़ी हुई है। सोमवार रात तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

अधिकारियों के मुताबिक, गीता कॉलोनी के पास यमुना खादर का यह हिस्सा काफी खतरनाक है। यहाँ नदी की धारा बहुत तेज रहती है और किनारे की मिट्टी दलदली होती है, जिसकी वजह से पानी का बहाव ज्यादा होने पर यहाँ उतरना जानलेवा हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में गवाहों और परिजनों के बयान ले रही है ताकि पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा सके।